नई दिल्ली, जून 20 -- Numerology Horoscope Today, 21 june 2026: आज मूलांक 1 वाले लोगों के लिए सूर्य की ऊर्जा बहुत मजबूत है। क्रिएटिव सोच और आत्मविश्वास दोनों साथ-साथ चलेंगे। जो बातें मन में कई दिनों से घूम रही थीं, उन्हें अब ठोस प्लान में बदलने का अच्छा समय है। आज के दिन का मूलांक 3 की रचनात्मक ऊर्जा नई आइडिया देगी और भाग्यांक 1 आपको नेतृत्व करने की हिम्मत देगा। दिन अच्छा रहेगा, बस सही प्लानिंग और संतुलन बनाए रखें।प्रेम और रिश्ते आज रिश्तों में आपकी उपस्थिति खास रहेगी। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो बात को घुमाने की बजाय साफ और सम्मान के साथ रखें। पार्टनर के साथ कोई नया प्लान बनाने या घर की छोटी-मोटी जिम्मेदारी बांटने से तालमेल बेहतर होगा। परिवार में भी आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन दूसरों को भी अपनी राय रखने का मौका दें। मूलांक 3 की ऊर्जा बात...