बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड कुदरहा स्थित ग्राम पंचायत चकिया के भरवलिया उर्फ टिकुईया गांव में रहने वाले रामफेर का परिवार मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। गरीबी और अभावों के कारण परिवार की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है। उनकी बहू पिछले एक वर्ष से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। बहू ने इसका ससुराल में पक्का मकान, शौचालय और बिजली जैसी आवश्यक सुविधा का नहीं होना बताया है। रामफेर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। रामफेर की पत्नी मालती देवी ने बताया कि उनका घर मिट्टी की जर्जर दीवारों और फूस के छप्पर से बना है। बरसात में छप्पर से पानी टपकता है। आंधी-तूफान में छत उड़ने का खतरा बना रहता है। अंत्योदय राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका है। इस संबंध में कई बार प्रार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.