मूलभूत सुविधाओं से वंचित है कातर बेड़ा के ग्रामीण, युवा काम की तलाश में कर रहे हैं पलायन
बोकारो, जून 8 -- पेटरवार। प्रखंड के चरगी पंचायत के कातर बेड़ा गांव निवासी वर्षों से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है, लेकिन समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नही किये जाने के कारण इस गांव के ग्रामीण अभाव भरी जिंदगी जीने को विवश हो रहे है। चारों ओर पहाड़ से घिरे चरगी पंचायत के आदिवासी बाहुल्य कातर बेड़ा गांव में करीब 600 लोग निवास करते है। इस गांव के लोगों के लिए सड़क, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई की समस्याएं मुंह बाएं खड़ी है,लेकिन इन समस्याओं का सुलझाने के लिए न तो प्रखंड स्तर पर और न ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया, जिसके कारण इस गांव के लोग जैसे-तैसे जिंदगी गुजार रहे हैं।
सड़क की समस्या वर्षों से की जा रही है एक अदद पक्की सड़क की मांग: उक्त गांव के लोगों के लिए आवागमन के लिए एक कच्ची सड़क है, एक पक्की सड़क भी है, लेकिन वह ज्यादा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.