संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में केन्द्र सरकार की तरफ से गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं लाई जा रही हैं। गांवों को शहरों की तरह करने की कवायद हो रही है, पर जमीनी हकीकत कुछ और हो रही है। कुछ गांवों में बेहतर काम भी हो रहा है। सांथा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसवापार में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत चिंताजनक नजर आ रही है। गांव के लोग जल निकासी की समस्या, बदहाल सड़कों, गंदगी और अधूरी सरकारी योजनाओं से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की कई योजनाएं कागजों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर हालात बद से बदतर बने हुए हैं।हसवापार की मौजूदा स्थिति विकास कार्यों की जमीनी सच्चाई बयां कर रही है, जहां योजनाएं तो बनती हैं, लेकिन उनका लाभ आमजन तक नहीं पहुंच पा रहा है। गांव की हालत यह है कि यहां जल निकासी की ...