मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है राज्य
चम्पावत, सितम्बर 3 -- जगदीश राय, लोहाघाट। सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा कि राज्य अब तक मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। यहां हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के चलते किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। रोजगार के अभाव में होने वाला पलायन गांवों को लगातार खाली कर रहा है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.