सोनभद्र, अप्रैल 5 -- रेणुकूट। स्थानीय नगर पंचायत के विस्तार में शामिल ग्राम सभा मुर्धवा और खाड़पाथर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार राय के नेतृत्व में रहवासियों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व इन गांवों को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं कराया गया है। अधिकांश गलियां कच्ची हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। सीवर और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी खुले में बह रहा है, जिससे प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, स्ट्रीट लाइट की कमी से रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.