बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सिवनडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (हिंदी) में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक 164 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि नौ शिक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद स्कूल परिसर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में एक भी चापाकल नहीं होने के कारण बच्चों को प्यास लगने पर स्कूल परिसर छोड़कर गांव के बीच स्थित चापाकल तक जाना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल और शौचालय के अभाव में जूझ रहे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र, विभाग से लगाई गुहार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार अग...