बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, रुस्तम अंसारी। प्रखंड की चरगी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल कातर बेड़ा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इस गांव में लगभग 600 की आबादी निवास करती है, लेकिन सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी ग्रामीणों के लिए सपना बनी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासन ने इस दिशा में गंभीर पहल की है। यह भी पढ़ें- मूलभूत सुविधाओं से वंचित है कातर बेड़ा के ग्रामीण, युवा काम की तलाश में कर रहे हैं पलायनसड़क की स्थिति ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग कोनार बेड़ा से कातर बेड़ा तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क के पक्कीकरण की है। यह सड़क पेटरवार बाजार और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने का स...