सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत कोटा के ग्रामीणों ने सोमवार मूलभूत सुविधाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए शीघ्र निस्तारण कराय जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हमारे ग्राम पंचायत कोटा में लंबे समय से कई मूलभूत एवं गंभीर समस्याएं व्याप्त हैं, जिनके कारण आम जनजीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारा जनपद आदिवासी एवं अति पिछड़ा है, जहाँ आदिवासी समाज की संख्या अधिक है। ग्राम पंचायत कोटा में लगभग 60 प्रतिशत आबादी आदिवासी वर्ग की है, जो आर्थिक एवं शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत कमजोर हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू किसान क्रांति का प्रदर्शन ऐसे में...