गाजीपुर, फरवरी 4 -- सैदपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क, सफाई, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अंकित भारती शुक्रवार को विरोध जुलूस निकालेंगे। यह कदम हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उठाया गया है। विधायक लगभग 200 समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। विधायक ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि ओपी भारती ने बताया कि सैदपुर नगर पंचायत के हर वार्ड में स्वच्छ पानी की किल्लत, बजबजाती नालियां, टूटी सड़कें, शौचालयों की दुर्दशा और जर्जर बिजली तारों की समस्या से नगरवासियों का जीवन प्रभावित है। उन्होंने बताया कि इन समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.