बिजनौर, अगस्त 25 -- मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, नजीबाबाद में आयोजित बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। चैम्पियन ट्रॉफी मूलचंद एकेडमी ने अपने नाम की। मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, नजीबाबाद में आयोजित बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सत्यवती मैमोरियल एकेडमी (किरतपुर), द्वितीय स्थान पर समविद गर्ल्स सैनिक स्कूल, (मथुरा) व तृतीय स्थान पर एजुकोल द गर्ल्स स्कूल (धामपुर) की टीमें रहीं। विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौहान, प्राचार्या ममता सिंह एवं उप-प्राचार्या सुनीता सिंह ने विजेता खि...