चंदौली, जून 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र के बिशनपुरा हनुमान मंदिर में राम, लक्ष्मण और माता जानकी माता का मूर्ति स्थापना के लिए सोमवार को चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हनुमान मंदिर से सुबह आठ बजे ग्रामीणों के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। 17 जून को विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना और 19 को भंडारे का आयोजन किया गया है। सोमवार को कलश यात्रा में भारी संख्या में गांव की महिला और ग्रामीण बच्चों के साथ पांच किमी तक क्षेत्र में कलश यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान भगवान लक्ष्मण और माता सीता की जयकारा लगाते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- राम लक्ष्मण सीता की मूर्ति स्थापना से पहले निकली कलश यात्रा कार्यक्रम में पुजारी बब्बन पांडेय, राम प्यारे राजभर, राकेश पांडेय, अरविंद पांडेय, संतोष पांडेय, राम...