हाजीपुर, फरवरी 18 -- महुआ। स्थानीय जवाहर चौक स्थित अनंत नागेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना यज्ञ के समापन पर सोमवार की रात स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने महादेव के दरबार में माथा टेका और उनकी आरती उतारकर महुआ विधानसभा सहित पूरे बिहार के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि महुआ के लोग हमेशा से श्रद्धावान रहे हैं। यहां के लोगों में भक्ति कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कहा कि महुआ वासियों द्वारा अनंत नागेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के साथ महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। यह निश्चय ही समाज को नहीं दिशा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ के लोगों में भक्ति, आराधना और साधना भरी है। अनंत नागेश्वर महादेव लोगों ...