मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
भागलपुर, अप्रैल 23 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत अंतर्गत उधाडीह गांव में खंडित बजरंगबली की मूर्ति के विसर्जन एवं नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उधाडीह से निकली भव्य कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा अजगैवीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से गंगाजल कलश में भरा। इस दौरान महिलाएं, युवतियां, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- घाघरा में बजरंगबली मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर निकली कलशयात्रा यह भी पढ़ें- पंचमुखी बजरंगबली की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.