मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- गोरौल, हिसं। प्रखंड के बेलवर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में रविवार को हुए मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में लालगंज विधायक संजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सनातन धर्म सभी से प्रेम करना सिखाता है। सभी को अपने-अपने समर्थ के अनुसार भगवान की भक्ति करनी चाहिए। विधायक ने मंदिर निर्माण के लिए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रामनाथ प्रसाद श्रीवास्तव एवं पंचायत की मुखिया जानकी देवी की सराहना। मौके पर शिवशंकर सिंह सुमन, अरविंद शरण, संजय कुमार, मिथलेश कुमार, रूपेश सावर्ण आदि थे। यह भी पढ़ें- मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...