हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 20 -- संतकबीरनगर में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद से अब सियासी तपिश बढ़ गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की तहरीर पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर सांसद, उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु और करीब आधा दर्जन अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, गाड़ी से कुचलने का प्रयास, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।सपा सांसद पर FIR, उपद्रवियों पर भी केस सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने सहयोगियों और सुरक्षाकर्मियो...