फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा में डूबने से एक घर का चिराग गुल हो गया। वह मूर्ति विसर्जन में आया था। केन मेंं गंगा जल भरते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसके शव को साथ आए लोगों ने मुश्किल से बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। राजेपुर थाने के भरखा गांव निवासी उदयवीर ने मां की मूर्ति स्थापित की थी। गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए पांचालघाट गंगा तट पर लायी गयी थी। इसमें गांव के लोग व महिलाएं भी शामिल थीं। गांव का 17 वर्षीय शिवम पाल भी अपने साथियों के साथ इस यात्रा में आया हुआ था। प्रतिमा विसर्जन के बाद वह गंगा में केन में जल भरने के लिए उतरा।इस बीच जब वह अंदर पहुंचा तो वह गहरे पानी में चला गया।इससे वह डूब गया।साथ आए लोगोंे ने उसे डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया पर बचा नही पाये।बाद में पौन घंटे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.