सहरसा, जनवरी 8 -- सलखुआ। बुधवार की दोपहर प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी तटबंध के अंदर कोसी पौष पूर्णिमा मेला फ़रेवा, कवैया, कठडूमर एवं घोघसम सहित सलखुआ प्रखंड के अन्य क्षेत्रों का मेला संपन्न हो गया। इस मौके पर फ़रेवा मंदिरों की पूजा समिति के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस क्रम में महिला ने खोइछा भरा। पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के कारण कहीं से भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार विधि व्यवस्था को संभाल रहे थे। मां कोसी की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ कोसी नदी के तट पर किया गया। इस दौरान मेला कमिटी अध्यक्ष शंभू महतो, संजय कुमार, पिंटू महतो, रामकुमार महतो, कृष्णा बेलदार, मल्खा कुमार, कृष्णमोहन सिंह, दिनेश सदा, आदित्य राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी ...