मूर्ति विसर्जन के बीच सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे पप्पू निषाद, समर्थकों का हंगामा
निज संवावदाता, सितम्बर 19 -- UP News: यूपी के संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। जिससे तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रही सांसद की फॉर्च्यूनर को भीड़ ने रोक लिया। इसी दौरान वाहन पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया। सांसद के अनुसार, वह घटना में बाल-बाल बचे। इस खबर से पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई। वहीं, विवाद की शुरुआत डीजे को लेकर पुलिस कार्रवाई से बताई जा रही है। ये मामला अमरडोभा गांव के पास लेडुआ महुआ चौराहे का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों के डीजे की आवाज अधिक होने की वजह से पुलिस द्वारा फोटो खींचे जाने से कार्रवाई और चालान की आशंका से डीजे संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.