मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार की देर शाम हरसिद्धि प्रखंड के सेवराहा तिरहुत मुख्य नहर से एक युवक लापता हो गया। लापता युवक अरेराज वार्ड नम्बर एक के स्व सतन पटेल का 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार है। लापता युवक के बड़े भाई पवन पटेल ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम अरेराज चौक स्थित मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन कराने भक्तगण नाचते झूमते सेवराहा मुख्य नहर में गए जहां मूर्ति विसर्जन कर दिया गया। उनका भी भाई उसमें गया था। मूर्ति विसर्जन के दो घंटे तक जब वह घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। तब तक किसी ने उसके डूबने की सूचना दी। परिजनों ने नहर में खोजबीन किया परंतु वह दुबारा दिखाई नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बताया कि एक युवक को गहरे पानी में विसर्जन के समय देखा गया था। परिजन खोज बीन में लग गए। रात्र...