देवरिया, जनवरी 28 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के नोनार कपरदार के टोला मठ देवगिरी में सोमवार की शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा के समय करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव में मां सरस्वती की मूर्ति रखी गई थी। सोमवार की शाम मूर्ति ट्राली पर रख कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई और मूर्ति विसर्जन के लिए युवा वर्ग नाचते-गाते जा रहा था। अचानक ट्राली पर सवार गौतम कुमार (12) पुत्र भैरवनाथ यादव निवासी मठ देवगिरी उपर से गुजरे बिजली तार से करंट की चपेट में आ गया। गौतम की करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई और जुलूस में शामिल युवक भागने लगे। किसी तरह बालक को लोगों ने करंट से अलग किया, लेकिन तब तक गौतम की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद प...