मऊ, मई 31 -- पहसा। हलधरपुर थाने के गड़वा गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने थाने पर तहरीर दिया। तहरीर में बताया कि गांव में स्थित उनके घर के सामने एक मंदिर है। जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। मूर्ति में दोनों आंखें सोने की थी, जिनका वजन लगभग 1.250 ग्राम था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह आठ बजे जब वे पूजन करने के लिए मंदिर में गए तो वहां मूर्ति से सोने की आंखें गायब थी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...