साहिबगंज, जून 20 -- साहिबगंज। शहर के हरिपुर शिवालय में रविवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर होगा। इस दौरान राधा कृष्ण, गणेश भगवान व बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। समारोह को लेकर रविवार की सुबह सात बजे 501 कलश के साथ विराट कलश यात्रा निकाली जायेगी। कलश यात्रा कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक,किदवई पथ, पुरानी साहिबगंज ओझा टोली मोड होते मां बायसी मंदिर के पास गंगा तट से जलभर कर घाट रोड, बड़तल्ला स्ट्रीट, कृष्णनगर, ग्रीन होटल मोड़ होते शिवालय पहुंचेगा। वहीं 22 जून को मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा, 23 जून को फलाधिवास, 24 जून को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, सज्जा अधिवास व फ़लाधिवास होगा। यह भी पढ़ें- श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 25 जून को प्र...