भागलपुर, मार्च 27 -- सौरबाजार। प्रखंड के चंन्दौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 02 श्रवण टोला स्थित राम जानकी मंदिर में श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण की मुर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाला गया है। गांव की सैकरौं कन्याओं ने से कलश में जल भरकर गांव में घुमी। जहां कलश स्थापित करने के बाद प्रसाद ग्रहण करवाया गया। इस दौरान प्राण-प्रतिष्ठा और भक्तिमय कार्यक्रम को लेकर आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, ग्रामीणों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गांव और आसपास के लोग काफी सक्रिय देखें गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...