बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच, संवाददाता। शिव सती हनुमान मंदिर सूर्यनगर बक्शीपुर में शिव शक्ति हनुमान मंदिर का जिर्णोद्धार किया गया है। शिव परिवार हनुमान जी महाराज एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का 22 अप्रैल प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को मंदिर से पीतवस्त्र धारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश क्षेत्र भ्रमण कर पुन: मंदिर ‌पहुंची। इसके बाद काशी से पधारे विद्वान व्यास पं.रामचंद्र मिश्र एवं आचार्यों ने स्वस्तिवाचन के साथ कलश स्थापित कराए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रथम दिवस में देव प्रतिमाओं को जलाधिवास कराया गया। पूजन के पश्चात शायं काल आरती हुई। इस अवसर पर प्रिंस मिश्रा, उत्कर्ष त्रिपाठी, कृष्ण मिश्रा, शुभ पाठक, सुनील कश्यप, सनी कश्यप, सत्यम, शिवम, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आयुष सिंह, तेजस मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे सं...