मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सकरा। गोपालपुर खुर्द गांव में बुधवार को नवनिर्मित रामजानकी मंदिर में मूर्ति की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बैठक कर एक कमेटी गठित की गई, जिसमें संतोष कुमार को अध्यक्ष, सचिव गोविंद कुमार, कोषाध्यक्ष केशव मुरारी को बनाया गया। इस दौरान 23 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान से मूर्ति लाई जाएगी। बैठक में मुखिया रंजीत कुमार उर्फ पिंटू, जवाहर राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...