बलरामपुर, फरवरी 25 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर एक देवीपाटन में श्री राधा कृष्ण एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को विधि-विधान से संपन्न होगी। कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी को कलश यात्रा से होगी, जबकि 27 फरवरी को नगर भ्रमण निकाला जाएगा। 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। 1 मार्च को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के पाटेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...