बस्ती, फरवरी 9 -- भानपुर। रामनगर ब्लॉक के नरखोरिया पड़ाव पर स्थित मंदिर में संतोषी माता के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ हुआ। पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। नरखोरिया मंदिर से निकली कलश यात्रा रामनगर के नीलामदार पोखरे पर पहुंची। यहां से श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर पुनः नरखोरिया मंदिर पर वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित किया। कलश यात्रा में डीजे के धार्मिक धुन पर बच्चों के साथ युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते हुए शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के दौरान संतोषी माता के जयकारे लगाते रहे। यजमान संतोष कसौधन ने बताया कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भागवत कथा का पाठ स्थानीय पुरोहित की ओर से कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.