रामपुर, जून 21 -- चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम कुण्डेसरा में शनिवार को मां सती माता देवी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा कुण्डेसरा से प्रारंभ होकर नहर वाले रोड से होते हुए गांव कुंडेश्वरी, रूपापुर होते हुए गांव शिरका पट्टी में स्थित स्वयंभू शिव मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। उसके बाद यात्रा वापस होते हुए दोबारा मंदिर परिसर पहुंची, जहां आचार्यों ने विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिय बना माहौल मुख्य आचार्य अमित दत्तात्रेय ने बताया कि शनिवार को मां सत...