आगरा, दिसम्बर 24 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कलवारी इलाके में मंगलवार रात मूर्ति कारीगर तरुण शर्मा (25) ने घर के पास अपने कारखाने में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह बड़े भाई राहुल कारखाने पहुंचे तो भीतर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। तरुण का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी प्रकार की दुश्मनी, तनाव या विवाद की बात से साफ इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए तरुण के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.