सहारनपुर, अप्रैल 25 -- गंगोह, संवाददाता। मंगल कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को अनुष्ठान शुरु हो गया है। बाला जी मंदिर कमेटी व सोशल वैलफेयर के तत्वाधान में शनिवार को दूसरे दिन भी पूजन कार्य जारी रहा। यजमान सचिन सैनी, ओमपाल जांगड़ा, चंद्र पाल कोरी, नरेश फौजी आदि ने पूजन व मूर्तियों का दुग्धाधिवास कराया। इसके बाद देव पूजा का कार्य विधिवत कराया गया। आचार्य संदीप वशिष्ठ व रोहित वत्स के निर्देशन में विद्वानों की टीम अनुष्ठान कार्य में लगी है। अनुष्ठान 30 अप्रैल को यज्ञ की पूर्ण आहुति व भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। एक दिन पहले मूर्तियों की नगर यात्रा भी निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ अंकुर प्रजापति, शशांक गोयल, अनिल राजेश आदि शामिल रहे। मंदिर में रोजना आरती...