नई दिल्ली, जून 18 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि टेक जायंट ऐपल ने इंटेल के साथ साझेदारी कर अमेरिका में चिप्स डिजाइन और विनिर्माण के लिए सहमति जता दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को देश के सेमीकंडक्टर उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि ऐपल ने अमेरिका में अपने चिप्स डिजाइन और निर्माण के लिए इंटेल के साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है। यह साझेदारी चिप उत्पादन को विदेशों से वापस लाने में मदद करेगी, जो पिछले कई वर्षों से ताइवान और अन्य देशों में चला गया था। ट्रंप ने आगे कहा कि दुनिया जिस तकनीक पर निर्भर है, उसका आविष्कार अमेरिका में हुआ था। हम सभी 'इंटेल इनसाइड' को याद करते हैं। मूर्ख राष्ट्रपतियों ने हमारी अर्थव्यवस्था को ...