मुजफ्फर नगर, मई 9 -- सिसौली। मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली में मदर्स डे का कार्यक्रम अत्यन्त ही धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय द्वारा सभी बच्चों की माताओं को इस अवसर पर विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की माताओं में कार्यक्रम के प्रति अत्यन्त उत्साह रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी माताओं को ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। तथास्तु ग्रुप के चेयरमैन सतीश मान द्वारा सभी माताओं का विद्यालय में आने एवं तथास्तु एजुकेशनल ग्रुप से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी-6 में मातृ दिवस पर उमड़ा स्नेह और सम्मान का सागर...