लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- कोतवाली क्षेत्र के मूडाबाजार गांव से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूडाबाजार निवासी रामपाल पुत्र अशर्फी लाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका 15 वर्षीय पुत्र विजयपाल 26 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे घर पर खेलने की बात कहकर निकला था। काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा। परिजन और रिश्तेदारों ने आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...