लखीमपुरखीरी, जून 8 -- फरधान। थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम मूड़ा बुजुर्ग में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात, कपड़े, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी पंकज शुक्ला के घर में चोर पीछे के रास्ते से घुस गए और घर में रखे जेवरात, कपड़े तथा बर्तन चोरी कर ले गए। वहीं मुकेश गिरि के घर में भी पीछे से प्रवेश कर चोरों ने करीब 25 हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़े और बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा राम गोपाल के घर की खिड़की की जाली काटकर चोर अंदर घुस गए और घर में रखे शादी के जेवरात, कपड़े, बर्तन, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए और उनके भाई पंकज गिरी के यहां भी चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक ही गांव में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में सुरक्षा ...