बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। शहर कोतवाली के राजेश्वरी सदन कटरा से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। राजेश्वरी सदन कटरा निवासी सुशील कुमार गौतम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बाइक गत दस मार्च की रात उनके घर के बाहर खड़ी थी। यहीं से किसी ने बाइक को चुरा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...