प्रयागराज, अप्रैल 25 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के बीए-एलएलबी (ऑनर्स) विधि विभाग की ओर से शनिवार को इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का दूसरा चरण आयोजित किया गया। इस दौरान विधि के छात्रों ने एक न्यायालय वातावरण में अपनी वकालत कौशल, विधिक शोध क्षमता एवं कोर्ट क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। इस चरण में 15 प्रतिभागियों ने याचिकाकर्ता एवं प्रतिवादी की ओर से विधिक प्रश्नों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। न्यायाधीशों के पैनल में संकाय सदस्य रेनू सिंह, हिमांशु उपाध्याय एवं पीयूष कुमारेंद्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा सोमवार को होगी। यह भी पढ़ें- मूट कोर्ट से छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का व्यवहारिक ज्ञान यह भी पढ़ें- प्रथम इंट्रा-पार्लियामेंट सेशन प्रतियोगिता में विधि छात्रों ने रखे विचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...