मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेजे लॉ कालेज में शनिवार को एलपी शाही मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्वमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानून के छात्रों के लिए एक उत्कृट मंच है, जो उन्हें वास्तविक अदालत के माहौल में शोध, तर्क और वकालत के कौशल को निखारने का अवसर देती है। यह प्रतियोगिता छात्रों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें पेशेवर कानूनी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। महाविद्यालय के अध्यक्ष एसके मिश्रा ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को व्यावहारिक कानूनी ज्ञान, तथ्यों के विश्लेषण, कानूनी शोध, ड्राफ्टिंग एवं प्रारूपण कार्य में दक्ष बनाएगी। विवि स्नातकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. रेणु कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से...