मेरठ, मार्च 10 -- डीजे कॉलेज बड़ौत के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.गोविंद बाबू के मामले में सीसीएसयू में कुलपति ऑफिस पर सोमवार सुबह से जारी धरना मंगलवार दोपहर खत्म हो गया। मूटा के धरने और विवि के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज ने डॉ.गोविंद बाबू को ज्वाइन करा लिया है। पहले दिन डॉ.बाबू की बॉयोमेट्रिक दर्ज हुई। विवि द्वारा दो दिन का समय मांगे जाने पर मूटा ने धरने को स्थगित कर दिया। मूटा अध्यक्ष डॉ.विजय राठी के अनुसार यदि कार्रवाई नहीं हुई और शिक्षक को रुकी हुई सैलरी नहीं मिली तो फिर से धरना दिया जाएगा। डॉ.राठी के अनुसार कॉलेज ने ज्वाइन तो करा लिया है, लेकिन अभी कई स्तर पर काम बाकी है। रुका वेतन और अन्य मुद्दों पर अभी कुछ नहीं हुआ है। वहीं, मूटा ने दावा किया है कि सोमवार देर रात धरने पर बैठे सभी पदाधिकारी अपनी इच्छा से ऑफिस कैंपस से बाहर आ गए। डॉ.राठी के अनुसार ...