लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- लखीमपुर, संवाददाता। सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार की रात नाबालिग मूक-बधिर किशोरी से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दाएं पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार की रात शादी में रिश्तेदारी के गांव आई 14 साल की मूक वधिर किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना हुई थी। इस घटना में दो युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस रात से ही उनको ढूंढ रही थी। गांव के पास रविवार सुबह पुलिस आरोपियों की तलाश दबिश दे रही थी। तभी मुख्य एक समुदाय विशेष के आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फ...