नोएडा, सितम्बर 3 -- रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने घर की छत पर मौजूद मूक बधिर नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किसान की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी जन्म से ही न तो बोल पाती है और न सुन पाती है। वह गुरुवार शाम को अपने घर की छत पर घरेलू कार्य में व्यस्त थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर वहां पहुंचा और पीड़िता को दुष्कर्म की नीयत से जबरदस्ती खींचकर अपनी छत पर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...