मेरठ, दिसम्बर 18 -- मंगलवार को मेडिकल अस्पताल से अमानवीय घटना घटित हुई थी, जिसमें लावारिस वार्ड में तीन आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने एक मूक बधिर महिला मरीज के मुंह में डंडा डाल दिया था। उसके साथ मारपीट की फुटेज सामने आई थी। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोषी तीनों वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया की सेवा समाप्त कर दी गई है। बता दें कि आरोप लगाया था कि लावारिस वार्ड के नर्सिंग स्टॉफ ने लावारिस मूक बधिर महिला मरीज को जमीन पर गिराकर पीटा। दो महिला नर्सिंग स्टॉफ व एक पुरुष वार्ड ब्वॉय ने इस घटना को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान महिला मरीज के मुंह में डंडा घुसाया गया, ताकि उसकी चीख वार्ड से बाहर न जा सके। कॉलेज प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.