मूक-बधिर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी, जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, 23 जून की रात करीब नौ बजे घर के बाहर निकले जुलूस को देखने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र निवासी अयान पुत्र शलामद्दीन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों ने बच्ची के घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। तहरीर के अनुसार, आरोपी करीब दो से तीन घंटे बाद बच्ची को वापस छोड़ गया। घटना के बाद परिजनों ने नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.