लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मूक-बधिर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। तेलीबाग शिव विहार कॉलोनी निवासी बाबूराम वर्मा आर्मी से रिटायर है। परिवार में पत्नी, एक बेटा महेश (39) और एक बेटी है। मृतक के चाचा विजय ने बताया कि महेश बचपन से ही न तो बोल पाता है और न सुन पाता है। शुक्रवार को जब महेश अपने कमरे में था, तो उसकी मां उसे बुलाने गई तो उसने बेटे को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। वह चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग आ गए। महेश को फंदे से लटका देखकर परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीजीआई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर शव को फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.