हरदोई, नवम्बर 4 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एक कॉलोनी निवासी मूक बधिर मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र में पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मूक बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिवार के सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच परिजनों को ब्लॉक नंबर 112 के पीछे कुछ आवाज चिल्लाने की सुनाई पड़ी। वहां पर उसका भतीजा पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पुत्री नग्न अवस्था में पड़ी है। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। किश...