मूक अभिनय की दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। सृजन कला समिति की ओर से गुरुवार को अलोपीबाग स्थित प्ले स्कूल में दस दिवसीय मूक अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। बच्चों की पलटन पार्ट टू के जरिए प्रशिक्षक रिशु प्रत्यूष वर्सने ने बच्चों को फेशियल मेकअप व अभिव्यक्ति व हावभाव को प्रभावशाली बनाने का तौर तरीका सिखाया। मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीके कश्यप व पंकज सिंह रहे। समिति के संरक्षक संजीव त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव राहुल शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.