जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- आजादनगर थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केसरी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़िता के भाई के बयान पर आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि वह घर पर था, तभी उसकी मां ने बताया कि बहन गोबर लेने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान जब वह पास स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय पहुंचा तो वहां देखा कि अमित केसरी उसकी बहन के साथ गलत कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी से हाथापाई भी हुई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...