मुरादाबाद, जून 30 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव हिरनखेड़ा में बेटी सीमा की ससुराल आए पिता की मंगलवार को कोसी नदी में डूबकर मृत्यु हो गई। गनेशघाट निवासी शिवम ने बताया कि उसके अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के पतेई खालसा निवासी ससुर राजेंद्र (45) वर्ष रविवार गनेशघाट आए थे। वह मंगलवार दोपहर दो बजे छोटे भाई राहुल के साथ हिरनखेड़ा के पास कोसी नदी में मछली पकड़ने गए थे। राहुल ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने के बाद ससुर राजेंद्र नहाने लगे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। राहुल ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया और घर फोन कर जानकारी दी। जिस पर ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी कोसी नदी पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ससुर को बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुक...