मुरादाबाद, मई 26 -- मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र के गांव थाना कटघर देवापुर के एतमाली में मंगलवार को तहसील सदर प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर किसान की 67 बीघा जमीन कब्जामुक्त करा दिया। बृहम सिंह पुत्र स्व. रामचरन निवासी भैसोड़ा थाना असमोली की गांव देवापुर के मझरे एहतमाली में 67 बीघा जमीन खेती की थी, जिसे गांव के किसान लंबे समय से फर्जी तरीके से कब्जाकर जोत बो रहे थे। इसकी शिकायत वादी ने जिलाधिकारी से की थी। राजस्व टीम जिसमें चकबंदी सीओ जुबैर अहमद, केपी सिंह एसीओ, एवं कानूनगो ने बताया कि देवापुर के खेतों में चकबदी चल रही है। एक किसान ब्रहम सिंह ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है, जमीन की नापतोल कर किसान की 67 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराकर किसान को उस भूमि पर काबिज करा दिया है। विजय बहादुर कानूनगो, लेखप...