मूंग बीज वितरण को लॉटरी से किसानों का चयन
देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को मूंग बीज वितरण को लॉटरी निकाली गयी। लाटरी के बाद किसानों में 86 कुंतल मूंग बीज का वितरण होगा। प्रत्येक किसान को मुफ्त 20 किलो मूंग का बीज दिया जायेगा। जिससे जायद में किसान दलहनी फसलों की खेती करेंगे। नि:शुल्क दलहन बीज मिनी किट वितरण प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जायद में गन्ने के साथ दलहनी फसलों की सह अंत: फसली खेती होगी। किसानों ने जनवरी महीने में आनलाइन बुकिंग करायी गयी। किसानों में नि:शुल्क 85.80 कुंतल मूंग बीज का वितरण किया जायेगा। किसानों को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई करने को 20 किलो मूंग का बीज दिया जायेगा। लक्ष्य से अधिक संख्या होने पर किसानों का चयन लाटरी के माध्यम से करना था। शनिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सुभाष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.